केरल में शराब 1 अगस्त से छह फीसदी महंगी

केरल सरकार ने बीयर को छोड़कर देश में निर्मित सभी विदेशी शराबों (आईएमएफएल) की कीमत 1 अगस्त से छह फीसदी बढ़ाने का फैसला किया।

केरल सरकार ने बीयर को छोड़कर देश में निर्मित सभी विदेशी शराबों (आईएमएफएल) की कीमत 1 अगस्त से छह फीसदी बढ़ाने का फैसला किया।

आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने कहा, पिछली बार 2009 में शराब की कीमतें बढ़ाई गई थीं। इस बार हालांकि बीयर की कीमत नहीं बढ़ेगी। अधिकारी ने कहा कि छह फीसदी वृद्धि से कीमतों में 10 से 15 रुपये की वृद्धि होगी।

केरल बोट्लर्स एंड डिस्टिलर्स फेडरेशन और एसोसिएशन ऑफ डिस्टिलर्स, ब्रुअर्स एंड विंटर्स ऑफ इंडिया ने सभी पर 10 फीसदी मूल्य वृद्धि की मांग की थी।

पिछले कारोबारी वर्ष में केरल में शराब की बिक्री रिकार्ड 7,000 करोड़ रुपये से अधिक रही और इससे राज्य सरकार को 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई।

एक अधिकारी ने कहा, मौजूदा कारोबारी साल में 8000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के शराब के बिकने का अनुमान है।

लेखक NDTV Profit Desk