किंगफिशर ने की आंशिक तालाबंदी की घोषणा, उड़ानें निलंबित

किंगफिशर एयरलाइन ने तत्काल प्रभाव से आंशिक तालाबंदी की घोषणा कर दी और बृहस्पतिवार तक सभी उड़ानों का संचालन निलंबित कर दिया गया है।

किंगफिशर एयरलाइन ने तत्काल प्रभाव से आंशिक तालाबंदी की घोषणा कर दी और बृहस्पतिवार तक सभी उड़ानों का संचालन निलंबित कर दिया गया है।

किंगफिशर के कर्मचारियों के एक वर्ग की हड़ताल के बाद यह फैसला किया गया है।

विजय माल्या के स्वामित्व वाली निजी एयरलाइन ने एक बयान में कहा है कि कुछ कर्मचारियों की हिंसा, आपराधिक धमकी, हमले और काम पर आने वालों को रोके जाने सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के चलते वह आंशिक तालाबंदी की घोषणा करने के लिए बाध्य हुई है।

लेखक NDTV Profit Desk