बाजार में आई महिंद्रा की नई एसयूवी कॉन्टो

बढ़ते एसयूवी बाज़ार में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने अब और जगह बनाने के लिए कॉन्टो को उतारा है। कॉन्टो की कीमत 5.82 लाख से शुरू होगी।

बढ़ते एसयूवी बाज़ार में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने अब और जगह बनाने के लिए कॉन्टो को उतारा है। कॉन्टो की कीमत 5.82 लाख से शुरू होगी।

ये एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल है जो कि सात सीटर है। इस कार की आखिरी रेंज करीब सवा सात लाख की है। कॉन्टो एक डीज़ल गाड़ी है। अभी इसे छह रंगों में लॉन्च किया जा रहा है।

कॉन्टो में सुरक्षा के सभी इंतजाम है। एयर बैग, एंटी ब्रेकिंग सिस्टम और हाई स्पीड अलार्म मौजूद है। कॉन्टो महिन्द्रा की सबसे छोटी एसयूवी है इसलिए इस पर एक्साइज ड्यूटी का भी फायदा मिल रहा है। महिन्द्रा की योजना इसे यूरोप और अफ्रीका में निर्यात करने की भी है।

लेखक NDTV Profit Desk