पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी, जानिये अपने शहर का हाल

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं.दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 76.57 रुपये प्रति लीटर की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है.वहीं डीजल 67.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.सार्वजनिक पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा दरें बढ़ाए जाने के बाद पेट्रोल व डीजल कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है.

प्रतीकात्मक चित्र

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं.दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 76.57 रुपये प्रति लीटर की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है.वहीं डीजल 67.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.सार्वजनिक पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा दरें बढ़ाए जाने के बाद पेट्रोल व डीजल कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है.कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में चार हफ्ते से जारी तेजी का बोझ ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है.इसके बाद कीमतों में तेजी आई है.दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतों में 33 पैसे का इजाफा हुआ है.तो वहीं डीजल का दाम 25 पैसे बढ़ गया है.आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल का दाम स्थानीय बिक्री कर या वैट के हिसाब से राज्यवार अलग अलग होता है.

यह भी पढ़ें : तेल कंपनियों ने फिर बढ़ाई दरें, पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर

गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर रविवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद प्रधान ने कहा था कि, "मुझे पता है कि तेल की कीमतों में वृद्धि से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर मध्यम वर्ग के परिवारों को, लेकिन ये हमारे हाथ में नहीं है.ओपेक देशों में तेल उत्पादन कम हो रहा है.भारत सरकार जल्द ही इसका निदान ढूंढ लेगी". आपको बता दें कि सार्वजनिक तेल कंपनियों ने कर्नाटक में चुनावी प्रक्रिया के दौरान 19 दिन के विराम के बाद 14 मई को कीमतों में दैनिक संशोधन को बहाल किया था.उसके बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. 

यह भी पढ़ें : देश के कुछ शहरों में पेट्रोल 83.92 रुपये में और डीज़ल 70.78 रुपये में

ये है आज पेट्रोल-डीजल का दाम :

शहर                       पेट्रोल        डीजल 
दिल्ली                      76.57        67.82
फरीदाबाद                77.34        68.94
गुरुग्राम                    77.10        68.72
नोएडा                     77.41         68.01
गाजियाबाद              77.29         67.88
कोलकाता                79.24        70.37
मुंबई                       84.40        72.21
चेन्नई                      79.47         71.59
बंगलुरु                    77.81         68.98
अगरतला                72.31          65.92
अंबाला                   76.68          68.33
 
नोट : कीमतें प्रति लीटर में हैं.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में पेट्रोल कीमत 75.32 रुपये प्रति लीटर

लेखक NDTVKhabar News Desk
जरूर पढ़ें
1 PM Modi NDTV Exclusive: जिंदगी की छोटी-छोटी सीख से बनाई बड़ी-बड़ी पॉलिसी; सबसे अलग, सबसे जुदा! PM नरेंद्र मोदी का दिल खोलकर रख देने वाला इंटरव्यू
2 PM Modi NDTV Exclusive: 25 साल के गवर्नेंस की नीति लाएगी सरकार, 125 दिन तक का एजेंडा तैयार: PM मोदी
3 PM Modi NDTV Exclusive: PM मोदी ने इंडिया एलायंस की लीडरशिप पर उठाए सवाल; कहा- जनता हर नेता, पार्टी को तौलती है और हमारा पलड़ा बहुत भारी है
4 PM Modi NDTV Exclusive: इंडिया एलायंस राजनीतिक परिवारों का गठबंधन है. इनके नेताओं को अपने बच्चों के आगे देश के बच्चों का भविष्य नजर नहीं आता: PM मोदी
5 PM Modi NDTV Exclusive: ग्लोबली कंपटीटिव बनने की कोशिश; सरकार हर काम, हर रेगुलेशन ग्लोबल स्टैंडर्ड के हिसाब से बनाती है: PM मोदी