सरकार ने सात शहरों के कायापलट की तैयारी कर ली है। शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पेश किया। इस योजना में वाराणसी, मथुरा, अमृतसर, गया, कांचीपुरम, वेलानकनी और अजमेर शामिल हैं।
ADVERTISEMENT
बजट में इस योजना के लिए 200 करोड़ का ऐलान किया गया था। दरअसल, वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बजट में एक नई योजना नेशनल हेरीटेज सिटी डेवलपमेंट ऑगमैंटेशन योजना का ऐलान किया था, जिससे शहरों की सांस्कृतिक विरासत को बचाया जा सके।