2-जी मामला : अदालत ने ए राजा का बयान दर्ज किया

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओपी सैनी ने यह कहते हुए बयान को दर्ज करना शुरू किया कि यह आरोपी और न्यायाधीश के बीच ‘सीधी बातचीत’ है।

दिल्ली की एक अदालत ने 2-जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में मुख्य आरोपी पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा का आज बयान दर्ज किया।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओपी सैनी ने यह कहते हुए बयान को दर्ज करना शुरू किया कि यह आरोपी और न्यायाधीश के बीच ‘सीधी बातचीत’ है।

न्यायाधीश ने कहा, अब आरोपी का बयान दर्ज किया जाएगा। यह आरोपी और न्यायाधीश के बीच सीधी बातचीत है।.. आप (आरोपी) उत्तर देना या नहीं देना चुन सकते हैं।

लेखक NDTV Profit Desk