Air India नवंबर अंत से घरेलू मार्गों पर देर रात उड़ान सेवाओं की करेगी शुरुआत

रेड आई उड़ानें आम तौर पर देर रात शुरू होती हैं और तड़के गंतव्य पर पहुंचती हैं. कम किराया होने की वजह से विदेशों में और खासकर अमेरिका एवं यूरोप में ऐसी उड़ानें काफी लोकप्रिय हैं.

फाइल फोटो

सरकारी स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया ने शनिवार को ऐलान किया कि वह अगले महीने के आखिर से गोवा सहित कुछ घरेलू हवाई मार्गों पर देर रात की उड़ान सेवायें (रेड-आई उड़ान) की शुरुआत करेगी. रेड आई उड़ानें आम तौर पर देर रात शुरू होती हैं और तड़के गंतव्य पर पहुंचती हैं. कम किराया होने की वजह से विदेशों में और खासकर अमेरिका एवं यूरोप में ऐसी उड़ानें काफी लोकप्रिय हैं. 

दिल्ली में पॉल्यूशन पर बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन- वायु प्रदूषण फैलाने पर होगी अब आपराधिक करवाई

एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा है कि वह 30 नवंबर से दिल्ली-गोवा-दिल्ली, दिल्ली-कोयंबटूर-दिल्ली और बेंगलुरु-अहमदाबाद-बेंगलुरु जैसे मार्गों पर देर रात की उड़ान सेवाओं का परिचालन करेगी. इन उड़ानों का किराया सामान्य से कम होगा. 

VIDEO: दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान

उन्होंने कहा कि इन सेवाओं के तहत प्रतिदिन उड़ानों का परिचालन किया जाएगा. 

लेखक Bhasha