गुजरात चुनाव के अलावा अमेरिकी फेडरल बैंक और यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बैठकों का असर दिख सकता है शेयर बाजार में

अगले हफ्ते निवेशकों की नजर अमेरिकी फेड रिजर्व और यूरोपियन सेंट्रल बैंक की बैठकों पर रहेगी.

प्रतीकात्मक फोटो

अगले हफ्ते निवेशकों की नजर अमेरिकी फेड रिजर्व और यूरोपियन सेंट्रल बैंक की बैठकों पर रहेगी. इसके अलावा शेयर बाजार की चाल गुजरात विधानसभा चुनाव, घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़े, वैश्विक बाजारों के प्रदर्शन, विदेशी पोर्टफोलियोनिवेशकों (एफपीआई) और घरेलू संस्थापक निवेशकों (डीआईआई) द्वारा किए गए निवेश, डॉलर के खिलाफ रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों के प्रदर्शन के आधार पर तय होगी. राजनीतिक मोर्चे पर, गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 पर निवेशकों की बारीक नजर है. 

अब ट्रेन में लगाए जाएंगे हवाई जहाज जैसे टॉयलेट, क्या होगा फायदा, जानें पूरा मामला

वीडियो : विकास और महिला सुरक्षा पर वोट
इनपुट : आईएनएस
लेखक NDTVKhabar News Desk