कपड़ा विनिर्माता अरविंद लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 11.62 प्रतिशत घटकर 87 करोड़ रुपये रह गया. अरविंद लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में 98.44 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था.
ADVERTISEMENT
इस दौरान उसकी परिचालन आय भी घटकर 1,979.79 करोड़ रुपये रह गई। एक साल पहले समान अवधि में यह 2,270.07 करोड़ रुपये थी.
कंपनी का कुल खर्च भी आलोच्य अवधि में 2,134.54 करोड़ रुपये से घटकर 1,899.7 करोड़ रुपये रह गया.