ओबामा ने अमेरिका में निवेश के लिए लक्ष्मी मित्तल का आभार जताया

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिका में निवेश करने और देश में नौकरियां सृजित करने के लिए लंदन आधारित भारतीय इस्पात उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का आभार व्यक्त किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिका में निवेश करने और देश में नौकरियां सृजित करने के लिए लंदन आधारित भारतीय इस्पात उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का आभार व्यक्त किया है।

ओबामा ने गुरुवार को क्लीवलैंड, ओहियो स्थित आर्सेलरमित्तल क्लीवलैंड स्टील फैक्टरी के दौरे के दौरान कहा, मैं आपके सीईओ लक्ष्मी मित्तल का अमेरिका में निवेश के लिए आभार जताना चाहता हूं। मित्तल ने कहा कि कंपनी ने अकेले इसी साल 7 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है, जिससे 150 नई नौकरियां सृजित हुई हैं।

लेखक NDTV Profit Desk