भाजपा की आर्थिक नीति प्रतिगामी : चिदंबरम

केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला किया और उसकी आर्थिक नीति को प्रतिगामी करार दिया।

केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला किया और उसकी आर्थिक नीति को प्रतिगामी करार दिया।

चिदंरम ने यहां विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में कहा, "इसने (भाजपा) ऐसी नीतियां अपनाई हैं, जो भारत के विचार को नष्ट कर देंगी। उनका एक क्रूर आर्थिक मॉडल है।"

चिदंबरम ने बहुब्रांड खुदरा में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधारों का विरोध करने के लिए भी भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी दल की आर्थिक नीति प्रतिगामी है।

चिदंबरम ने कहा कि भाजपा बहुब्रांड खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश का इस आधार पर विरोध कर रही है कि इससे नौकरियां घटेंगी, जबकि सच्चाई ठीक इसके विपरीत है।

वित्तमंत्री ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार और विनिवेश कार्यक्रमों का विरोध करने के लिए भी भाजपा पर निशाना साधा।

चिदंबरम ने कहा, "आखिर भाजपा और उसके नेता इन सुधारों का विरोध क्यों कर रहे हैं।"

लेखक NDTV Profit Desk