डोनाल्ड ट्रंप ने CEO's से करों, नियमनों में भारी कटौती का वादा किया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से करों में भारी कटौती का वादा किया. साथ ही उन्होंने नियमनों में 75 प्रतिशत कटौती का भी भरोसा दिलाया.

डोनाल्ड ट्रंप ने CEO's से करों, नियमनों में भारी कटौती का वादा किया (प्रतीकात्मक फोटो)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से करों में भारी कटौती का वादा किया. साथ ही उन्होंने नियमनों में 75 प्रतिशत कटौती का भी भरोसा दिलाया.

उन्होंने वाइट हाउस में उपस्थित 12 कंपनियों के सीईओ को यह भी आगाह किया कि जो कंपनियां अमेरिका के बाहर रोजगार ले जाएंगी उन कंपनियों को आयातित सामान पर ‘सीमा कर’ देना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मध्यम वर्ग तथा कंपनियों दोनों के लिए करों में कटौती करने जा रहे हैं. यह कटौती भारी भरकम होगी.’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि नियमनों में 75 प्रतिशत कमी की जा सकती है या इससे भी अधिक, हम 75 प्रतिशत कटौती करेंगे.’

लेखक Bhasha