जनवरी में निर्यात 6.58 प्रतिशत गिरकर 32.91 अरब डॉलर रहा

देश का निर्यात जनवरी के महीने में 6.58 प्रतिशत गिरकर 32.91 अरब डॉलर पर आ गया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 35.23 अरब डॉलर पर रहा था. वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को जनवरी के व्यापार आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पिछले महीने आयात भी 3.63 प्रतिशत घटकर 50.66 अरब डॉलर हो गया. जनवरी 2021 में यह 52.57 अरब डॉलर रहा था.

भारत का निर्यात गिरा है.

इस तरह जनवरी 2022 में देश का व्यापार घाटा 17.75 अरब डॉलर दर्ज किया गया.

वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों (अप्रैल-जनवरी) में देश का कुल वस्तु निर्यात 8.51 प्रतिशत बढ़कर 369.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया. हालांकि इस अवधि में आयात 21.89 प्रतिशत की उच्च वृद्धि के साथ 602.20 अरब डॉलर हो गया.

लेखक NDTV Profit Desk