मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी कि एफडीआई 37 प्रतिशत बढ़कर 10.4 अरब डालर हो गया.
औद्योगिकी नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-जून 2016-17 की अवधि में देश में एफडीआई 7.59 अरब डालर रहा था.
VIDEO : एफडीआई पर ट्रेड यूनियनों का रुख
ADVERTISEMENT
इसके अनुसार सबसे अधिक एफडीआई पाने वाले क्षेत्रों में सेवा, दूरसंचार, व्यापार, कंप्यूटर हार्डवेयर व साफ्टवेयर तथा आटोमोबाइल शामिल हैं.
(इनपुट एजेंसी से)