जीएम ने सेल के डीजल संस्करण टवेरा बीएस-3 का उत्पादन रोका

जनरल मोटर्स इंडिया ने अपने यूटिलिटी वाहन टवेरा बीएस-3 तथा सेडान कार सेल के डीजल संस्करण का उत्पादन अस्थायी रूप से रोक दिया है।

जनरल मोटर्स इंडिया ने अपने यूटिलिटी वाहन टवेरा बीएस-3 तथा सेडान कार सेल के डीजल संस्करण का उत्पादन अस्थायी रूप से रोक दिया है। कंपनी ने कहा है कि उसने इस माह की शुरुआत से गुणवत्ता नियंत्रण उपायों के तहत इन वाहनों का उत्पादन रोका है।

हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह कदम सुरक्षा संबंधी कारणों की वजह से नहीं उठाया गया है।

जनरल मोटर्स इंडिया के उपाध्यक्ष पी बालेंद्रन ने कहा कि टवेरा बीएस-4 तथा सेल के पेट्रोल संस्करण का उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ है, हालांकि, कंपनी ने उत्पादन फिर से शुरू करने की कोई समयसीमा नहीं बताई है।

लेखक NDTV Profit Desk