999 में हवाई यात्रा कराएगी 'गो एयर', बुकिंग आज से शुरू

किराए में कटौती का नया दौर शुरू करते हुए सस्ती विमानन कंपनी 'गो एयर' ने शनिवार को सीमित अवधि के लिए कम किराए की नई योजना की पेशकश की है। इसमें कंपनी के नेटवर्क में यात्रा का एक तरफ का किराया 999 रुपये रखा गया है। योजना के तहत यात्रा चार महीने के भीतर की जा सकेगी।

योजना की तीन दिन की पेशकश अवधि शनिवार को शुरू हो गई है। विमानन कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि योजना के तहत एक बार लिया गया टिकट वापस नहीं होगा और यह सिर्फ सीमित संख्या की सीटों के लिए है।

बयान में कहा गया कि उड़ान रद्द होने पर सिर्फ हवाईअड्डा कर के तौर पर ली गई राशि वापस की जाएगी। यह बुकिंग 23 जून से 31 अक्टूबर 2015 की अवधि के लिए होगी।

लेखक NDTV Profit Desk