गो एयर में छूट, न्यूनतम किराया 1469 रुपये

वाडिया समूह प्रवर्तित बजट एयरलाइन गो एयर ने अगले वर्ष यात्रा के लिए किराये में छूट की पेशकश की और इसके तहत पांच दिनों तक बुकिंग खुली रहेगी। इस पेशकश में न्यूनतम 1,469 रुपये के किराये में यात्रा कराई जाएगी।

कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि यह विशेष पेशकश एक जनवरी से 31 मार्च के बीच की अवधि में गो एयर के नेटवर्क पर सभी उड़ानों के लिए उपलब्ध है। इसके तहत 21 दिसंबर और 25 दिसंबर के बीच टिकटों की बुकिंग कराई जा सकती है।

लेखक NDTV Profit Desk