Gold Price Today : दिल्ली में महंगा हुआ सोना, वायदा बाजार में भी आई तेजी, देखें गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट प्राइस

Gold Price Today on 26th November, 2021 : सोने के दामों में शुक्रवार को तेजी देखी जा रही है. घरेलू हाजिर बाजार में भी सोने के दामों ने कल जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की थी. हालांकि, आज चांदी की चमक थोड़ी फीकी दिख रही है.

Gold Price Today : स्पॉट और फ्यूचर गोल्ड में दर्ज हुई तेजी.

Gold-Silver Price Today : डॉलर इंडेक्स में पिछले दिन तेजी दिखाई देने के बावजूद सोने के दामों में शुक्रवार को तेजी देखी जा रही है. घरेलू हाजिर बाजार में भी सोने के दामों ने कल जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की थी. हालांकि, आज चांदी की चमक थोड़ी फीकी दिख रही है. मल्टी कमोडिटी पर आज सुबह 9.22 पर गोल्ड फ्यूचर 199 रुपये या 0.42 % की उछाल के साथ 47,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. कल इसकी क्लोजिंग 47,421 रुपये पर हुई थी. इस दौरान चांदी 24 रुपये या 0.04 % की गिरावट लेकर 63,126 के स्तर पर था. पिछले कारोबारी सत्र में यह 63,150 रुपये पर बंद हुई थी. 

IBJA के रेट

अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आखिरी अपडेट के साथ आज सोने-चांदी की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)

999 (प्योरिटी)- 47,687
995- 47,496
916- 43,681
750- 35,765
585- 27,897
सिल्वर 999- 63,308

हाजिर बाजार में उछली थीं कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी और रुपये के मूल्य में गिरावट आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 195 रुपये की तेजी के साथ 46,625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 569 रुपये बढ़कर 61,763 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,194 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

लेखक NDTV Profit Desk