Gold Price Today : सोने-चांदी में गिरावट बरकरार, यहां चेक कर लें 10 ग्राम गोल्ड का बाजार में क्या है रेट

Gold, Silver Price Updates : मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10.40 के आसपास गोल्ड फ्यूचर 304 रुपये या 0.58% की गिरावट लेकर 52,445 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था. वहीं, चांदी भी बड़े नुकसान पर चल रही थी. इसमें 508 रुपये या 0.74% की गिरावट आई थी.

Gold Price Today : गोल्ड-सिल्वर में गिरावट बरकरार. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बुलियन बाजार की गिरावट बुधवार यानी 20 अप्रैल, 2022 को भी बरकरार है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी के चलते मेटल्स की मांग में कमी आई, जिसका असर कीमतों पर पड़ा. भारतीय बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10.40 के आसपास गोल्ड फ्यूचर 304 रुपये या 0.58% की गिरावट लेकर 52,445 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था. पिछली क्लोजिंग इसी 52,749 पर हुई थी. वहीं, चांदी भी बड़े नुकसान पर चल रही थी. सिल्वर फ्यूचर में 508 रुपये या 0.74% की गिरावट आई थी और मेटल की कीमत 68,262 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज हुई. पिछले कारोबार में चांदी 68,770 पर बंद हुई थी. 

अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो आज तड़के सुबह स्पॉट गोल्ड 0.3% की गिरावट के साथ 1,944.77 डॉलर प्रति औंस पर था, वहीं, यूएस गोल्ड फ्यूचर 0.6% गिरकर 1,947.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. मंगलवार को कीमतों में 1.8% तक की गिरावट आ गई थी. 

IBJA के रेट

अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आखिरी अपडेट के साथ आज सोने-चांदी की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)

999 (प्योरिटी)- 53,499
995- 53,285
916- 49,005
750- 40,124
585- 31,297
सिल्वर 999- 70,344

बता दें कि मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 317 रुपये टूटकर 53,177 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसी तरह, चांदी की कीमत भी 476 रुपये की हानि के साथ 69,984 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

लेखक NDTV Profit Desk