Gold Price Today : गिरावट के बीच 50,000 रुपये के ऊपर चल रहा 10 ग्राम सोना; चेक कर लें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Latest Price Today : घरेलू बाजारों में जहां सोमवार को बाजार ने हल्की तेजी दिखाई थी, वहीं, आज मंगलवार को वायदा बाजार नुकसान में चल रहा है. हालांकि 10 ग्राम सोने की कीमत 50,000 के ऊपर बनी हुई है. आज चांदी ने बड़ी गिरावट दिखाई है.

Gold-Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gold-Silver Latest Price Today : बुलियन की डिमांड फीकी पड़ी हुई है. घरेलू बाजारों में जहां सोमवार को बाजार ने हल्की तेजी दिखाई थी, वहीं, आज मंगलवार को वायदा बाजार नुकसान में चल रहा है. हालांकि 10 ग्राम सोने की कीमत 50,000 के ऊपर बनी हुई है. आज चांदी ने बड़ी गिरावट दिखाई है. फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से बेंचमार्क पॉलिसी रेट बढ़ाए जाने की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगातार तीसरे सेशन में गिर गया. स्पॉट गोल्ड 0.1% की गिरावट लेकर 1,839.39 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था. यूएस गोल्ड फ्यूचर भी 0.1% की गिरावट के साथ 1,841.80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था.

अगर घरेलू बाजार की बात करें तो 11.56 बजे गोल्ड फ्यूचर में 141 रुपये या 0.28% की गिरावट दर्ज हो रही थी और मेटल 50,729 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था. पिछले सत्र में इसकी क्लोजिंग 50,870 रुपये पर हुई थी. इस दौरान सिल्वर 649 रुपये या 1.04% की गिरावट के साथ 61,650 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था. चांदी कल के सेशन में 62,299 रुपये पर बंद हुई थी. 

IBJA के रेट

अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आखिरी अपडेट के साथ आज सोने-चांदी की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)

999 (प्योरिटी)- 51,112
995- 50,907
916- 46,819
750- 38,334
585- 29,901
सिल्वर 999- 62,592

सर्राफा बाजार में सोने के आभूषणों की अलग-अलग कैरेट में कीमत

Fine Gold (999)- 5,111 रुपये
22KT- 4,989 रुपये
20KT- 4,549 रुपये
18KT- 4,140 रुपये
14KT- 3,297 रुपये
Silver- (999)- 62,592

सर्राफा बाजार में कल दिखी थी मजबूती

सोमवार को वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 43 रुपये की तेजी के साथ 50,908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 850 रुपये बढ़कर 62,211 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. इसके पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,361 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

लेखक NDTV Profit Desk