एयरबैग में खराबी के चलते ढाई लाख कारें वापस मंगाएगी हुंदै

कोरियाई कार कंपनी हुंदै दो अलग-अलग एयरबैग में खराबी आने के चलते अमेरिका में 2,20,000 से अधिक कारें वापस मंगाएगी। कंपनी ने नियामक को दी जानकारी में यह बात कही।

कोरियाई कार कंपनी हुंदै दो अलग-अलग एयरबैग में खराबी आने के चलते अमेरिका में 2,20,000 से अधिक कारें वापस मंगाएगी। कंपनी ने नियामक को दी जानकारी में यह बात कही।

पहले एयरबैग में खराबी का दावा ग्राहकों के एक समूह द्वारा किया गया जिसमें ड्राइवर की सीट की बगल वाली सीट पर अगर कोई छोटे कद का आदमी बैठा हो तो दुर्घटना होने पर एयरबैग नहीं खुलता।

राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन ने कहा कि यह खराबी हुंदै के सांता फे वाहनों में पाई गई और कंपनी द्वारा 2007 से 2009 के बीच के 1,99,118 वाहनों को वापस मंगाया जाएगा।

दूसरा मामला हुंदै सोनाटा वाहनों से जुड़ा है जिसमें वाहनों के बीच भिड़ंत नहीं होने पर भी एयरबैग फूल जाता है। कंपनी द्वारा 22,512 हुंदै सोनाटा वाहनों के वापस मंगाए जाने की संभावना है। कंपनी वाहनों में यह त्रुटि दूर करने के लिए ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लेगी।

लेखक NDTV Profit Desk