भारतीय परिचालन की आय कम दिखाने पर आईबीएम को कर विभाग का नोटिस

सॉफ्टवेयर समाधान कंपनी आईबीएम को आयकर विभाग ने कर नोटिस भेजा है। अपने भारतीय परिचालन की आय कम कर दिखाने के लिए कंपनी को यह नोटिस भेजा गया है। हालांकि, कंपनी ने आयकर विभाग के इस दावे को गलत ठहराया है।

सॉफ्टवेयर समाधान कंपनी आईबीएम को आयकर विभाग ने कर नोटिस भेजा है। अपने भारतीय परिचालन की आय कम कर दिखाने के लिए कंपनी को यह नोटिस भेजा गया है। हालांकि, कंपनी ने आयकर विभाग के इस दावे को गलत ठहराया है।

खबरों के अनुसार आयकर विभाग का आरोप है कि आईबीएम ने वित्त वर्ष 2008-09 में अपनी एक निर्यात संवर्धन योजना के तहत आमदनी को कम कर दिखाया था।

यह नोटिस आकलन आदेश का मसौदा है, जिसे कंपनी चुनौती दे सकती है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि आयकर विभाग ने कंपनी को कितना कर अदा करने को कहा है। आईबीएम के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी आयकर विभाग के इस दावे को सही नहीं मानती और वह आक्रामक तरीके से अपना पक्ष रखेगी।
 
लेखक NDTV Profit Desk