आजादी के जश्न में शामिल हुआ जेट एयरवेज़, उड़ानों पर देगा 30 फीसदी छूट

जेट एयरवेज़ ने मुसाफिरों के लिए एक नई प्रमोशनल स्कीम की घोषणा की है, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान के टिकटों के आधार मूल्य पर 30 फीसदी छूट की घोषणा की है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

जेट एयरवेज़ ने मुसाफिरों के लिए एक नई प्रमोशनल स्कीम की घोषणा की है, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान के टिकटों के आधार मूल्य पर 30 फीसदी छूट की घोषणा की है।

इसके अलावा कंपनी के ऐप और मोबाइल साइट से बुक किए गए वन-वे टिकट पर 250 रुपये, वहीं रिटर्न टिकट पर 500 रुपये अतिरिक्त छूट मिलेगी।

एयरलाइन की 'फ्रीडम सेल' स्कीम के तहत 14 अगस्त तक टिकट बुक करने पर ये छूट मिलेगी। जेट एयरवेज़ ने कहा है कि ये प्रमोशनल स्कीम 10 सितंबर, 2015 से 14 अप्रैल, 2016 तक की यात्रा के लिए लागू होगा।

लेखक NDTVKhabar.com team