LIC IPO Live Updates : 4 मई को आ रहा है देश का सबसे बड़ा आईपीओ, 17 मई को लिस्टिंग; प्राइस बैंड 902-949 के बीच

LIC IPO : सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ने आखिरकार आईपीओ को लेकर घोषणा कर दी है. देश का सबसे बड़ा आईपीओ 4 मई को आ रहा है. एंकर निवेशकों के लिए इसे 2 मई को खोला जाएगा. ये आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 4 मई से 9 मई तक ओपन रहेगा.

LIC IPO : अगले महीने आ रहा है देश का सबसे बड़ा आईपीओ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

देश की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन या जीवन बीमा निगम ने आखिरकार आईपीओ को लेकर घोषणा कर दी है. देश का सबसे बड़ा आईपीओ 4 मई को आ रहा है. एंकर निवेशकों के लिए इसे 2 मई को खोला जाएगा. ये आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 4 मई से 9 मई तक ओपन रहेगा. स्टॉक एक्सचेजेंज पर इसकी लिस्टिंग 17 मई को होगी. इसके पहले सूत्रों ने मंगलवार को जानकारी दी थी कि एलआईसी का आईपीओ अगले हफ्ते 4 मई को ओपन होगा. इसके पहले इसे 2 मई को एंकर निवेशकों के लिए खोला जाएगा. 

एलआईसी ने अपने 21,000 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 902 से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया है. सरकार ने अभी पिछले हफ्ते ही आईपीओ का साइज घटाया है. सरकार के 5 फीसदी हिस्से को घटाकर अब 3.5 फीसदी कर दिया गया है. यानी कि सरकार एलआईसी में अपना 3.5 फीसदी हिस्सेदारी या 22.13 करोड़ शेयर बेचेगी.

आईपीओ का आकार घटाए जाने के बावजूद, 21,000 करोड़ रुपये के साथ यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. बता दें कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष में विनिवेश से 65,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. इसमें एलआईसी के आईपीओ का सबसे बड़ा योगदान होगा.

Here are the Live Updates for LIC Press Conference over IPO :

लेखक NDTV Profit Desk