बिहार और झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स जमा करने वाले करदाता बने महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बिहार और झारखंड में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले करदाता बन गए हैं. धोनी ने साल 2017-18 में 12.17 करोड़ रुपए का रिटर्न फाइल किया है. बता दें कि एमएस धोनी ने साल 2016-17 में 10.93 करोड़ का रिटर्न भरा था. आयकर विभाग के अधिकारी वी. महालिंगम के बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक एडवांस टैक्स के रूप में पहले ही तीन करोड़ रुपए जमा कराए हैं.

महेंद्र सिंह धोनी.

मुख्य आयकर आयुक्त महालिंगम ने मीडिया को जानकारी दी कि राज्य में नोटबंदी के बाद 10 लाख रुपए से अधिक की राशि 3500 लोगों ने बैंक में जमा कराई थी.

पढ़ें - 31 जुलाई बाद आईटीआर दाखिल करने पर 5000 रुपये जुर्माना

उन्होंने बताया कि आयकर संग्रह के हिसाब से झारखंड 2017-18 में काफी अच्छा रहा है. इस बार राज्य में 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का आयकर संग्रह किया गया.

पढ़ें- आयकर रिटर्न दाखिल किया क्या, एफडी (Fixed Deposits FD) से जुड़े ये 5 नियम जरूर जान लें

वी महालिंगम ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार राज्य में आयकर संग्रह में 88 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कराते हुए 2217 करोड़ रुपए इकट्ठा किया गया है.

पढ़ें- आम करदाताओं की राहत के लिए मोदी सरकार ने दिया यह निर्देश

महालिंगम ने बताया कि फिलहाल राज्य में सबसे ज्यादा आयकर भरने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी पहले नंबर पर हैं. 

लेखक Profit Hindi News Desk