1,000 रुपये के नोट छापने की कोई योजना नहीं, और ज्यादा छापे जाएंगे 500 के नोट : शक्तिकांत दास

8 नवंबर को पीएम मोदी के नोटबंदी (Note Ban) के ऐलान के बाद बाजार में 500 रुपए और 2000 रुपए के नए नोट पेश किए गए. विमुद्रीकरण की घोषणा के तहत कालेधन पर लगाम के लिए 1000 के पुराने नोट बैन कर दिए थे. अब सरकार की ओर से यह साफ कर दिया है कि 1000 रुपए के नए नोट लाने की उसकी कोई योजना नहीं है.

1,000 रुपए के नोट छापने की कोई योजना नहीं, और ज्यादा छापे जाएंगे 500 के नोट (प्रतीकात्मक फोटो)

8 नवंबर को पीएम मोदी के नोटबंदी (Note Ban) के ऐलान के बाद बाजार में 500 रुपए और 2000 रुपए के नए नोट पेश किए गए. विमुद्रीकरण की घोषणा के तहत कालेधन पर लगाम के लिए 1000 के पुराने नोट बैन कर दिए थे. अब सरकार की ओर से यह साफ कर दिया है कि 1000 रुपए के नए नोट लाने की उसकी कोई योजना नहीं है. बल्कि, वह 500 रुपए के नए नोटों का अधिक से अधिक प्रॉडक्शन करेगी. यह बात आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने आज ट्विटर के जरिए कही.

लेखक NDTV Profit Desk