अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 50 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंची

उत्पादन में बढ़ोतरी और मांग में कमी आने की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई है।

अप्रैल 2009 के बाद पहली बार कच्चे तेल की कीमतें 50 यूएस डॉलर प्रति बैरल की दर पर पहुंच गई हैं। उत्पादन में बढ़ोतरी और मांग में कमी आने की वजह से तेल की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई है।

सिंगापुर का ब्रेट क्रूड शुरुआती कारोबार में 55.36 डॉलर प्रति बैरल तक नीचे चला गया जो कि मई 2009 के बाद का न्यूनतम स्तर है। जानकारों की मानें तो चीन, यूरोप ओर जापान में कमजोर आर्थिक आंकड़ों को देखते हुए तेल की कीमतों में इस साल सुधार होने की उम्मीद कम ही है।

लेखक NDTV Profit Desk