Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल में आ गई गिरावट, पेट्रोल-डीजल के आज के दाम जारी; चेक कर लें

Petrol-Diesel Price Today: 6 अप्रैल के बाद से सरकारी तेल कंपनियों ने अपनी ओर से दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, इस बीच में केंद्र और राज्य सरकारों ने जरूर तेल पर लगने वाला शुल्क घटाकर दामों में राहत दी है. वैसे अब भी देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर बिक रहा है.

Fuel Price Today: देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर चल रहे हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आज शुक्रवार, 12 अगस्त, 2022 को देश में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी हो गए हैं और आज भी घरेलू बाजार में तेल के खुदरा दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 6 अप्रैल के बाद से सरकारी तेल कंपनियों ने अपनी ओर से दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, इस बीच में केंद्र और राज्य सरकारों ने जरूर तेल पर लगने वाला शुल्क घटाकर दामों में राहत दी है. वैसे अब भी देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर बिक रहा है. 

कच्चे तेल में गिरावट आने के बावजूद भारत में रिटेल फ्यूल का रेट स्थिर है. सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि कच्चे तेल की कीमत में हाल के दिनों में कमी आई है और यह 95-96 डॉलर प्रति बैरल के करीब है. पिछले महीने यह 110 डॉलर प्रति बैरल तक चली गयी थी. इससे आयातकों को राहत मिली है.

अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सुबह कच्चे तेल के दामों की बात करें तो आज ब्रेंट क्रूड फ्यूचर गिरावट में था. हालांकि इस हफ्ते के अंत तक बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट्स 4 फीसदी के लाभ में बंद होते हुए दिखाई दे रहे हैं. आज सुबह वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.3% गिरकर 99.26 डॉलर प्रति बैरल पर था. वहीं, यूएस डब्लूटीआई क्रूड 0.3% गिरकर 94 डॉलर प्रति बैरल पर था.

Petrol-Diesel Price Today:

शहर पेट्रोल डीज़ल
दिल्ली 96.72 89.62
कोलकाता 106.03 92.76
मुंबई 106.35 94.28
चेन्नई 102.63 94.24
नोएडा 96.79 89.96
लखनऊ 96.79 89.76
पटना 107.24 94.04
जयपुर 108.48 93.72
स्रोत : इंडियन ऑयल

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित किए जाते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. अच्छी बात है कि आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा.

लेखक NDTV Profit Desk