Petrol, Diesel Price Today : जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम, यहां चेक कर लें लेटेस्ट प्राइस

Fuel Price Today : ऑयल मार्केटिंग कंपनियां लगातार दामों को स्थिर रख रही हैं. आखिरी संशोधन में तेल के दामों में 80 पैसों की बढ़ोतरी हुई थी. हालांकि, कच्चा तेल बाजार ने इस हफ्ते तेजी दिखाई है, लेकिन इस हफ्ते कुल मिलाकर नुकसान पर है.

Petrol-Diesel Price : कच्चा तेल बाजार में चिंता जारी, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Fuel Price Today : रिटेल फ्यूल के दामों पर राहत लगातार जारी है. 6 अप्रैल, 2022 से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां लगातार दामों को स्थिर रख रही हैं. आखिरी संशोधन में तेल के दामों में 80 पैसों की बढ़ोतरी हुई थी. हालांकि, कच्चा तेल बाजार ने इस हफ्ते तेजी दिखाई है, लेकिन इस हफ्ते कुल मिलाकर नुकसान पर है. वहीं, बाजार के गिरने की आशंकाएं बनी हुई हैं. दरअसल, महंगाई, चीन में कोविड लॉकडाउन के चलते धीमी वैश्विक आर्थिक वृद्धि और रूस से तेल की सप्लाई पर लगातार बनी हुई चिंता कीमतों में गिरावट ला सकती है.

शुक्रवार तड़के ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.9% की बढ़त के साथ 108.42 डॉलर प्रति बैरल के आसपास दर्ज हुआ. वहीं, WTI क्रूड फ्यूचर भी 0.9% की बढ़त हासिल करके 107.13 पर था. हालांकि, इस पूरे हफ्ते के नंबर के लिहाज से आखिरी सेशन में दोनों ही बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट में 2 से 3 फीसदी की गिरावट देखी जा सकती है.

अब आइए, देश के चार बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट देख लेते हैं.

Petrol-Diesel Price Today :

शहर पेट्रोल डीज़ल
दिल्ली 105.41 96.67
कोलकाता 115.12 99.83
मुंबई 120.51 104.71
चेन्नई 110.85 100.94
स्रोत : इंडियन ऑयल

चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगी.

लेखक NDTV Profit Desk