Petrol-Diesel Price Today : कच्चा तेल उछाल पर, पेट्रोल-डीजल के रेट रिवीज़न से आपकी जेब पर राहत जारी

Petrol, Diesel Price Today on 18th May, 2022 : बुधवार यानी 18 मई, 2022 को भी रिटेल फ्यूल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, कच्चा तेल बाजार इस हफ्ते भी तेजी दर्ज कर रहा है. बुधवार की सुबह एशियाई बाजारों में तेल में उछाल दर्ज हुई.

Fuel Price : कच्चे तेल में तेजी, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Fuel Price Today : कच्चा तेल बाजार में तेजी के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार स्थिरता चल रही है. बुधवार यानी 18 मई, 2022 को भी रिटेल फ्यूल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, कच्चा तेल बाजार इस हफ्ते भी तेजी दर्ज कर रहा है. बुधवार की सुबह एशियाई बाजारों में तेल में उछाल दर्ज हुई. सुबह ब्रेंट क्रूड फ्यूचर में 0.3% की तेजी दर्ज हुई और कीमत 112.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई. वहीं यूएस क्रूड फ्यूचर 0.8% की तेजी के साथ 113.35 डॉलर प्रति बैरल पर था.

हालांकि, मंगलवार को घरेलू बाजार में कीमतें गिर गई थीं. कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चा तेल की कीमत 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,670 रुपये प्रति बैरल रह गई थी.

पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल डीज़ल
दिल्ली 105.41 96.67
कोलकाता 115.12 99.83
मुंबई 120.51 104.71
चेन्नई 110.85 100.94
स्रोत : इंडियन ऑयल

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित किए जाते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. अच्छी बात है कि आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा.

लेखक NDTV Profit Desk