Petrol, Diesel Price Today : कच्चे तेल में गिरावट के बाद रिकवरी, पेट्रोल-डीजल पर असर नहीं; देख लें रेट

Petrol, Diesel Price Today : कच्चे तेल के बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है. बुधवार को तेल बाजार में बेंचमार्क इंडेक्स में 2.5 फीसदी तक की गिरावट आ गई थी. लेकिन गुरुवार को तेल के दामों में रिकवरी देखी गई है.

Fuel Price : कच्चा तेल आज फिर संभला, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Fuel Price Today : पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत जारी है. गुरुवार यानी 19 मई, 2022 को भी देश में सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. आखिरी बदलाव 6 अप्रैल, 2022 को किया गया था, जब पेट्रोल-डीजल में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी. वहीं, कच्चे तेल के बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है. बुधवार को तेल बाजार में बेंचमार्क इंडेक्स में 2.5 फीसदी तक की गिरावट आ गई थी. लेकिन गुरुवार को तेल के दामों में रिकवरी देखी गई है. 

ग्लोबल सप्लाई पर पड़ते असर को देखते हुए बाजार थोड़ा सशंकित चल रहा है. गुरुवार की सुबह ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.9% की उछाल के साथ 110.08 डॉलर प्रति बैरल था. वहीं, जून का डब्ल्यूटीआई क्रूड फ्यूचर 0.4% बढ़कर 110.01 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था. जुलाई का डब्ल्यूटीआई 0.5% की उछाल के साथ 107.60 डॉलर प्रति बैरल पर था.

एक बार नजर डालते हैं देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर-

शहर पेट्रोल डीज़ल
दिल्ली 105.41 96.67
कोलकाता 115.12 99.83
मुंबई 120.51 104.71
चेन्नई 110.85 100.94
स्रोत : इंडियन ऑयल

चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगी.

लेखक NDTV Profit Desk