Petrol-Diesel Price : कच्चा तेल 105 डॉलर के पार, यहां ईंधन तेल की कीमतों पर अब भी कोई असर नहीं

Fuel Price Today : शुक्रवार की तड़के सुबह ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में 1.99 डॉलर या or 2% की तेजी आई और यह 101.07 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा था. गुरुवार की शाम को वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 8.68 प्रतिशत उछलकर 105.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई थीं.

Petrol-Diesel Price : Crude Oil रिकॉर्ड हाई पर, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच कच्चा तेल का बाजार ऐतिहासिक उछाल देख रहा है. गुरुवार की शाम तक ब्रेंट क्रूड ऑयल के दामों में इतनी उछाल आई कि यह 105 डॉलर के पार चला गया. रूस पर प्रतिबंधों के बीच सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के चलते तेल उछाल देख रहा है. शुक्रवार की तड़के सुबह ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में 1.99 डॉलर या or 2% की तेजी आई और यह 101.07 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा था. गुरुवार की शाम को वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 8.68 प्रतिशत उछलकर 105.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई थीं. 

वहीं, अगर घरेलू बाजार की बात करें तो तेल के दाम अब भी नहीं बढ़े हैं. ये लगभग चार महीने हो रहे हैं, जबसे देश में तेल के दामों में कोई संशोधन नहीं हुआ है. लेकिन अब जब क्रूड कई सालों के रिकॉर्ड हाई पर चल रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि देश में विधानसभा चुनाव होने के बाद जरूर दाम बढ़ा दिए जाएंगे.

Russia-Ukraine War : Crude Oil की कीमतों में लगी आग! 2014 के बाद पहली बार 100 डॉलर के पार; Petrol-Diesel पर होगा असर

पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम

आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. अपने इलाके का RSP कोड जानने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिये आपको ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट मिल जाएगा.

लेखक NDTV Profit Desk