Petrol, Diesel Price : कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, यहां देख लें पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

Petrol, Diesel Price Today on 25th November, 2021 : कच्चा तेल और वायदा कच्चा तेल लगातार गिरावट देख रहे हैं. हालांकि, रेंज 81 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है. वहीं, देश में शुक्रवार को लगातार 22वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

Fuel Price Today : देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 22वें दिन भी नहीं बदले हैं. शुक्रवार यानी 26 नवंबर, 2021 को देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. 3 नवंबर को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी की कटौती के बाद से ही देश में तेल के दाम स्थिर चल रहे हैं. कच्चे तेल के दामों में भी पिछले कुछ दिनों में गिरावट आई है. गुरुवार के कारोबार में अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत फिसलकर 81.94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. वहीं ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.36 प्रतिशत घटकर 81.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.  रुपये में भी गिरावट दर्ज की गई.

बता दें कि देश के कई राज्यों ने केंद्र की एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद स्थानीय कर वैट में कटौती की है, जिससे तेल के दाम नीचे आए हैं. हालांकि, अधिकतर बड़े शहरों में पेट्रोल अब भी 100 रुपये से ऊपर बिक रहा है. आइए देखते हैं तेल के दाम अलग-अलग शहरों में क्या चल रहे हैं.

क्या हैं आज के रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹103.97 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल : पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट 

देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें संशोधित की जाती हैं. आप अपने फोन पर एक SMS के जरिये अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपको मैसेज बॉक्स में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा.

लेखक NDTV Profit Desk