Petrol-Diesel Price : 91 डॉलर के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमत, यहां ये हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price Today : लगभग 90 दिनों से तेल विपणन कंपनियों ने फ्यूल प्राइस के दाम नहीं बदले हैं. वहीं, क्रूड सात सालों के रिकॉर्ड हाई पर चल रहा है. सोमवार के कारोबार में भी ब्रेंट क्रूड में जबरदस्त तेजी दिखी.

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Fuel Price Today : आज मंगलवार, 1 फरवरी, 2021 को देश का केंद्रीय बजट पेश होना है. अगर ईंधन बाजार पर नजर डालें तो आज भी घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर चल रही हैं. लगभग 90 दिनों से तेल विपणन कंपनियों ने फ्यूल प्राइस के दाम नहीं बदले हैं. वहीं, क्रूड सात सालों के रिकॉर्ड हाई पर चल रहा है. सोमवार के कारोबार में भी ब्रेंट क्रूड में जबरदस्त तेजी दिखी. वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 1.30 प्रतिशत बढ़कर 91.20 डॉलर प्रति बैरल हो गया. वहीं, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.87 प्रतिशत बढ़कर 90.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. 

अगर भारतीय वायदा बाजार में देखें तो सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 24 रुपये की तेजी के साथ 6,567 रुपये प्रति बैरल हो गई.

पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम

आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. अपने इलाके का RSP कोड जानने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिये आपको ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट मिल जाएगा.

बजट 2022: आम बजट से पहले रवीश कुमार की अर्थव्‍यवस्‍था पर राय

लेखक NDTV Profit Desk