Petrol-Diesel Price : कच्चा तेल 79 डॉलर के पार, यहां पेट्रोल-डीजल के ये चल रहे हैं दाम

Petrol-Diesel Price on 30th December, 2021 : देश में तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई संशोधन नहीं किया है. वहीं, कच्चे तेल के बाजार में तेजी दर्ज हो रही है. ब्रेंट क्रूड ऑयल 79 डॉलर के ऊपर पहुंचने में कामयाब रहा है.

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी कोई बदलाव नहीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Fuel Price in India : भारत में साल 2021 खत्म हो रहा है और पिछले लगभग दो महीनों से ईंधन तेल के बाजार ने कोई बदलाव नहीं देखा है. गुरुवार यानी 30 दिसंबर, 2021 को भी देश में तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई संशोधन नहीं किया है. वहीं, कच्चे तेल के बाजार में तेजी दर्ज हो रही है. ब्रेंट क्रूड ऑयल 79 डॉलर के ऊपर पहुंचने में कामयाब रहा है. बीते बुधवार की शाम तक वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.23 प्रतिशत बढ़कर 79.12 डॉलर प्रति बैरल हो गया था. वहीं, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.12 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज हुआ.

अब एक बार देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट पर नजर डाल लेते हैं.

पेट्रोल-डीजल के रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम

घर बैठे ईंधन की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. अपने इलाके का RSP कोड जानने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिये आपको ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा.

लेखक NDTV Profit Desk