Fuel Price Today : देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर चल रहे हैं. महीने के आखिरी दिन 30 जून, 2022 को भी तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उधर,कच्चा तेल बाजार भी सुस्ती पर है. गुरुवार की सुबह ब्रेंट क्रूड फ्यूचर में फ्लैट ट्रेडिंग देखी गई. सप्लाई में कटौती के बीच अर्थव्यवस्था में धीमी वृद्धि चिंता का विषय बनी हुई है, जिसका असर क्रूड पर दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार को एक्सपायर हो रहा है. इसके पहले यह 0.2% गिरकर 116.01 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.
सितंबर कॉन्ट्रैक्ट का ब्रेंट क्रूड भी 0.2% गिरावट लेकर 112.18 डॉलर प्रति बैरल पर था. WTI क्रूड फ्यूचर 0.2% गिरकर 109.58 डॉलर प्रति बैरल पर था.
अब पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डाल लेते हैं-
| शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
|---|---|---|
| दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
| कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
| मुंबई | 111.35 | 97.28 |
| चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
| नोएडा | 96.79 | 89.96 |
| लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
| पटना | 107.24 | 94.04 |
| जयपुर | 108.48 | 93.72 |
| स्रोत : इंडियन ऑयल | ||
चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगा.