Fuel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, चेक कर लें मौजूदा रेट

Petrol-Diesel Price Today: 6 अप्रैल के बाद से ही देश में सरकारी तेल कंपनियां डेली रिवीजन में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं कर रही हैं. उधर, कच्चे तेल के बाजार ने बुधवार को कई महीनों में सबसे निचली गिरावट देखी थी, लेकिन बाजार आज सुधर गए हैं.

Fuel Price: कच्चे तेल में सुधार, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पेट्रोल-डीजल के दामों में आज गुरुवार को कोई बदलाव नहीं है. रिटेल फ्यूल चार महीनों से कच्चे तेल के मोमेंटम से बेअसर चल रहा है. 6 अप्रैल के बाद से ही देश में सरकारी तेल कंपनियां डेली रिवीजन में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं कर रही हैं. उधर, कच्चे तेल के बाजार ने बुधवार को कई महीनों में सबसे निचली गिरावट देखी थी, लेकिन बाजार आज सुधर गए हैं. 

एशियाई बाजारों में कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड 53 सेंट्स ऊपर चढ़कर 97.31 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था. वहीं, यूएस WTI क्रूड फ्यूचर 55 सेंट्स की बढ़त के साथ 91.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था. कल दोनों बेंचमार्क रेट फरवरी के बाद के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे. ब्रेंट क्रूड 96.50 डॉलर और डब्लूटीआई क्रूड 90.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था.

उधर रिपोर्ट आई है कि ओपेक और सहयोगी देश सितंबर में पिछले महीनों की तुलना में कच्चे तेल का उत्पादन धीमी रफ्तार 1, 00,000 बैरल प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ाएंगे, इससे तेल की सप्लाई में थोड़ा सुधार आ सकता है.

पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट

शहर पेट्रोल डीज़ल
दिल्ली 96.72 89.62
कोलकाता 106.03 92.76
मुंबई 106.35 94.28
चेन्नई 102.63 94.24
नोएडा 96.79 89.96
लखनऊ 96.79 89.76
पटना 107.24 94.04
जयपुर 108.48 93.72
स्रोत : इंडियन ऑयल

चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगा.

लेखक NDTV Profit Desk