पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), साउथ इंडियन बैंक ने कर्ज दरों में कटौती की

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने सीमांत कोष की लागत पर आधारित कर्ज दर (एमसीएलआर) में विभिन्न अवधियों वाले कर्ज पर दिसंबर के लिए 0.05 से 0.10 प्रतिशत तक की कटौती की है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने सीमांत कोष की लागत पर आधारित कर्ज दर (एमसीएलआर) में विभिन्न अवधियों वाले कर्ज पर दिसंबर के लिए 0.05 से 0.10 प्रतिशत तक की कटौती की है.

नियामक को दी जानकारी में बैंक ने बताया कि यह दरें एक दिसंबर 2016 से प्रभावी होंगी. इसी प्रकार निजी क्षेत्र के साउथ इंडियन बैंक ने भी चुनिंदा अवधियों वाले अपने रिण पर एमसीएलआर की दर को 0.05 से 0.3 प्रतिशत तक घटाया है.

लेखक Bhasha