दिल्ली में डाकघर देंगे सोने के सिक्के पर सात प्रतिशत की छूट

दिल्ली में 28 डाकघर 2 नवंबर से 11 नवंबर के बीच सोने के सिक्के की खरीद पर सात प्रतिशत की छूट देंगे। यहां आधा ग्राम, एक ग्राम, पांच ग्राम, आठ ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम तथा 50 ग्राम के सोने के सिक्के उपलब्ध हैं।

भारतीय डाक विभाग ने कहा है कि दिल्ली में 28 डाकघर 2 नवंबर से 11 नवंबर के बीच सोने के सिक्के की खरीद पर सात प्रतिशत की छूट देंगे।

डाक विभाग के बयान के अनुसार, त्योहारों के दौरान विशेष पेशकश के तहत डाक विभाग ने सोने के सिक्के की खरीद पर छूट देने की घोषणा की है। इसके तहत दिल्ली के चिह्नित डाकघरों में सोने के सिक्के की खरीद पर सात प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

बयान में कहा गया है कि जिन डाकघरों को चिह्नित किया गया है, वे उक्त अवधि तथा दिवाली की पूर्व संध्या पर खुले रहेंगे। बयान के अनुसार डाकघरों में आधा ग्राम, एक ग्राम, पांच ग्राम, आठ ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम तथा 50 ग्राम के सोने के सिक्के उपलब्ध हैं।

लेखक NDTV Profit Desk