नोटबंदी : 20 फरवरी से बचत खाते से हफ्ते में 50000 रु निकाल सकेंगे, 13 मार्च से 'नो लिमिट'- RBI

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बुधवार को नोटबंदी के बाद बचत बैंक खातों से नकद निकासी को लेकर तय की गई सीमा में एक बार फिर से ढील बरती है. आरबीआई के मुताबिक, सेविंग अकाउंट से नकद निकासी की साप्ताहिक सीमा 20 फरवरी से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दी जाएगी.

बचत खाते से नकद निकासी की साप्ताहिक सीमा 20 फरवरी से 50 हजार रुपए होगी (प्रतीकात्मक फोटो)

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बुधवार को नोटबंदी के बाद बचत बैंक खातों से नकद निकासी को लेकर तय की गई सीमा में एक बार फिर से ढील बरती है. आरबीआई के मुताबिक, सेविंग अकाउंट से नकद निकासी की साप्ताहिक सीमा 20 फरवरी से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दी जाएगी. आप एक सप्ताह में एक बैंक खाते से कुल 50 हजार रुपए कैश निकाल सकेंगे. इसके अलावा, यह सीमा भी केवल 13 मार्च तक लागू रहेगी. इसके बाद बचत खाते से पैसे निकालने को लेकर कोई सीमा नहीं होगी.

मौजूदा समय में सेविंग खातों से नकद निकासी की सीमा 24 हजार रुपए है. बता दें कि  जो भी रकम आप एटीएम से निकालते हैं, वह भी सेविंग खाते से निकासी में गिना जाता है. आरबीआई ने कहा कि 27 जनवरी को कुल मिलाकर 9.92 लाख करोड़ रुपए के नये नोट चलन में आ चुके थे.
 

लेखक NDTV Profit Desk