एसबीआई (SBI) के इन 6 बैंकों की चेकबुक 30 सितंबर तक हो जाएगी पूरी तरह से अवैध

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के सब्सिडियरी बैंकों के ग्राहक हैं? यदि हां तो एसबीआई का यह निर्देश आपको जरूर पता होना चाहिए.

एसबीआई (SBI) के इन 6 बैंकों की चेकबुक 30 सितंबर तक हो जाएगी पूरी तरह से अवैध (प्रतीकात्मक फोटो)

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के सब्सिडियरी बैंकों के ग्राहक हैं? यदि हां तो एसबीआई का यह निर्देश आपको जरूर पता होना चाहिए. इसके तहत आपको जल्द से जल्द नई चेकबुक के लिए अप्लाई कर देना चाहिए क्योंकि 30 सितंबर के बाद से आपकी पुरानी चेकबुक अवैध/अमान्य हो जाएगी. इन पर लिखे हुए पुराने IFS (Indian Financial System) कोड भी अवैध हो जाएंगे. 

पढ़ें- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) खाताधारक आधार संख्या जोड़ें : चार आसान तरीके

एसबीआई ने अपने सब्सिडियरी बैंकों के कस्टमर्स से कहा है कि वे जल्द से जल्द नई चेकबुक और आईएफएस कोड के लिए अप्लाई कर दें. एसबीआई से जुड़े सभी बैंक और भारतीय महिला बैंक के ग्राहकों पर यह आदेश लागू होगा. इसका अर्थ यह हुआ कि यदि आपका खाता नीचे लिखे गए छहों बैंकों में से किसी एक में भी है तो आपको नई चेकबुक इश्यू करवाने के लिए आवेदन दे देना चाहिए :

  1. स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर
  2. स्टेट बैंक ऑफ पटियाला
  3. स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद
  4. स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर और जयपुर
  5. स्टेट बैंक ऑफ रायपुर
  6. भारतीय महिला बैंक
एसबीआई में खुलते हैं चार ऐसे खाते, जिनमें न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने पर कोई जुर्माना नहीं लगता
VIDEO- एसबीआई की स्कीम- मोबाइल वॉलेट की मदद से निकालें पैसा
लेखक NDTVKhabar News Desk