सितंबर में सुजुकी मोटरसाइकिल की बिक्री बढ़ी

दोपहिया वाहन कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की बिक्री इस सितंबर महीने में 31.53 प्रतिशत बढ़कर 38,267 इकाई हो गई।

दोपहिया वाहन कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की बिक्री इस सितंबर महीने में 31.53 प्रतिशत बढ़कर 38,267 इकाई हो गई।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआईपीएल) ने एक बयान में कहा है कि सितंबर 2011 में कंपनी ने 29,094 वाहन बेचे थे। एसएमआईपीएल के उपाध्यक्ष (ब्रिकी) अतुल गुप्ता ने कहा, हमारे उत्पादों को लेकर बाजार में अच्छी मांग देखने को मिली है।

लेखक NDTV Profit Desk