अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था में तेजी, तीसरी तिमाही में 2.9 प्रतिशत रही आर्थिक वृद्धि दर

अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर जुलाई-सितंबर तिमाही में 2.9 प्रतिशत रही. पिछले दो साल में यह सबसे मजबूत वृद्धि है. निर्यात क्षेत्र के पटरी पर लौटने तथा अंतत: कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन से देश की वृद्धि दर अच्छी रही है.

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

वाणिज्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 1.4 प्रतिशत थी. डॉलर के स्थिर होने के साथ गर्मियों में निर्यात में अच्छी वृद्धि हुई है और कंपनियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है. इस तिमाही में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेखक NDTV Profit Desk