यूनियन बैंक के नोस्ट्रो खाते पर हुई साइबर हमले की कोशिश, समय रहते गड़बड़ी का पता चला

सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने उसके डॉलर के लिए खोले गए एक 'नोस्ट्रो' खाते पर साइबर हमले के एक प्रयास को विफल कर दिया। इससे बैंक को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...

सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने उसके डॉलर के लिए खोले गए एक 'नोस्ट्रो' खाते पर साइबर हमले के एक प्रयास को विफल कर दिया। इससे बैंक को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

नियामकीय जानकारी में बैंक ने बताया कि बैंक के डॉलर के लिए खोले गए 'नोस्ट्रो' खाते पर एक साइबर हमले का प्रयास किया गया था। इस गड़बड़ी की तुरंत पहचान कर ली गई और धन की आवाजाही को रोक दिया गया। इसी के चलते बैंक को कोई नुकसान नहीं हुआ।

बैंक ने कहा कि इस संबंध में साइबर सुरक्षा फोरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है ताकि हमला करने वाले की पहचान की जा सके एवं प्रणाली की खामियों को ठीक कर उसे मजबूत बनाया जा सके।

नोस्ट्रो खाता एक ऐसा बैंक खाता होता है, जिसे विदेश में खोला जाता है। इसका मकसद संबंधित देश की मुद्रा में वहां से लेन-देन को आसान बनाना होता है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेखक Bhasha