विशाल सिक्का ने ब्लॉग पर बांटा दर्द - 'व्यक्तिगत' हमलों से बचते-बचते CEO नहीं बना रह सकता था

खत में विशाल सिक्का ने लिखा, "कई दिन से, या कहें कई हफ्तों से, मैं इस फैसले के बारे में सोचता रहा हूं... मैंने फायदे-नुकसानों, उठ सकने वाले मुद्दों और अलग-अलग तर्कों के बारे में सोचा... लेकिन अब, बहुत सोच-विचार के बाद, और पिछली कुछ तिमाहियों से बने हुए माहौल को ध्यान में रखते हुए मैं अपने फैसले पर बिल्कुल साफ हूं..."

विशाल सिक्का ने अपने ब्लॉग में कंपनी कर्मचारियों को लिखा खत सार्वजनिक किया है...

इन्फोसिस के CEO और MD पद से इस्तीफा दे चुके विशाल सिक्का ने कहा है कि उनके इस्तीफे की वजह कंपनी में लगातार उनके खिलाफ बनता दुर्भावनापूर्ण माहौल था, और वह खुद पर हो रहे 'व्यक्तिगत' हमलों से बचाव करते हुए इन्फोसिस के सीईओ नहीं बने रह सकते थे.

VIDEO: इन्फोसिस के CEO व MD विशाल सिक्का का इस्तीफा, शेयर लुढ़के



विशाल सिक्का ने अपने ब्लॉग में उस खत को सार्वजनिक किया है, जो उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को लिखा था. इस खत को ब्लॉग पर पोस्ट किए जाने की जानकारी विशाल सिक्का ने ट्विटर पर दी.
 

इन्फोसिस CEO विशाल सिक्‍का ने आखिर क्‍यों दिया इस्‍तीफा - जानें 5 वजहें
विशाल सिक्का ने इन्फोसिस के CEO-MD पद से दिया इस्तीफा, शेयर लुढ़के
लेखक NDTV Profit Desk