ADVERTISEMENT
नई दिल्ली : पेमेंट टेक्नोलॉजी कंपनी ओपस कंसल्टिंग भारत में अगले तीन साल में 1,500 नई भर्तियां करेगी, जिससे यहां उसके कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 2,500 हो जाएगी।
कंपनी का इरादा डिजिटल पेमेंट, एनालिटिक्स और अनुपालन पर ध्यान केंद्रित करने का है। इसके अलावा कंपनी अमेरिका में भी 200 लोगों की नियुक्ति करेगी।
ओपस अपना मुख्यालय हाल में पुणे से अमेरिका के शिकागो लेकर गई है। फिलहाल उसके कर्मचारियों की संख्या 800 है। इनमें से 650 लोग भारत में चेन्नई, पुणे केंद्रों और बाकी अमेरिका में तैनात हैं।
ओपस कंसल्टिंग सॉल्यूशंस के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद रामकृष्णन ने कहा, 'भारत हमारे परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां हम अपनी टीम का विस्तार कर रहे हैं। 2018 तक हमारे कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 2,500 हो जाएगी।'