नीता अंबानी रिलायंस बोर्ड से जुड़ी

रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के निदेशक मंडल से एक निदेशक के रूप में जुड़ गईं। नीता की नियुक्ति को कंपनी के वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी।

फाइल फोटो

रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के निदेशक मंडल से एक निदेशक के रूप में जुड़ गईं।

नीता की नियुक्ति को कंपनी के वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी।

नीता के पति और आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने निदेशक मंडल में उनका स्वागत किया और कहा, "नीता ऐसी कई पहलों से जुड़ी रही हैं, जिससे रिलायंस मजबूत हुआ है, चाहे वह जामनगर में विश्वस्तरीय टाउनशिप का निर्माण व पर्यावरणीय विकास रहा हो, या अगली पीढ़ी के कार्यालय परिसर का निर्माण आदि।"

लेखक NDTV Profit Desk