संदीप गिरोत्रा होंगे भारत में नोकिया के प्रमुख

फिनलैंड की दूरसंचार उपकरण कंपनी नोकिया ने संदीप गिरोत्रा को भारत में अपने पुनर्गठित कारोबार का प्रमुख बनाने की घोषणा की। यह नियुक्ति एल्काटेल-ल्यूसेंट के साथ बीच विलय की योजना के तहत की जा रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

फिनलैंड की दूरसंचार उपकरण कंपनी नोकिया ने संदीप गिरोत्रा को भारत में अपने पुनर्गठित कारोबार का प्रमुख बनाने की घोषणा की। यह नियुक्ति एल्काटेल-ल्यूसेंट के साथ बीच विलय की योजना के तहत की जा रही है।

गिरोत्रा फिलहाल नोकिया नेटवर्क्‍स के उपाध्यक्ष और भारतीय कारोबार के प्रमुख हैं। नोकिया ने कहा है कि गिरोत्रा कंपनी के देश भर में उपभोक्ता परिचालन, कार्यान्वयन रणनीति के विस्तार और बेहतर उपभोक्ता सेवा सुनिश्चित करने का काम देखेंगे।

नोकिया ने अप्रैल में फ्रांसीसी कंपनी एल्काटेल-ल्यूसेंट के अधिग्रहण की घोषणा की थी। यह सौदा केवल शेयरों पर आधारित है। कंपनी ने एक बयान में कहा 'संदीप गिरोत्रा नोकिया और एल्काटेल-ल्यूसेंट के प्रस्तावित संयुक्त उद्यम के भारत में प्रमुख होंगे।'

लेखक Reported by Bhasha