नोकिया ने नया स्मार्टफोन लुमिया 925 पेश किया

कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन पेश किया और घोषणा की कि जून अंत तक करीब 400 पौंड के इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू कर देगी।

फिनलैंड की मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया ने नए मेटल डिजाइन और अधिक सक्षम कैमरे वाला नया स्मार्टफोन लुमिया 925 पेश किया।

कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन पेश किया और घोषणा की कि जून अंत तक करीब 400 पौंड के इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू कर देगी।

भारत में लुमिया 925 पेश करने के सवाल पर नोकिया स्मार्टफोन डिवाइस के कार्यकारी उपाध्यक्ष जो हालरे ने कहा, हम जल्द ही इसके बारे में घोषणा करेंगें। उन्होंने कहा, भारत हमारे लिए एक प्रमुख बाजार है। लुमिया उत्पाद विपणन प्रमुख वेसा जुटिला ने बताया कि लुमिया 925 और 928 कंपनी के ‘प्रमुख उत्पाद’ हैं।

उन्होंने कहा, भारत हमारे लिए एक बड़ा बाजार बन गया है और हम इसे प्राथमिकता में रखते हैं।

लेखक NDTV Profit Desk
जरूर पढ़ें
1 FIIs ने की ₹4,066 करोड़ की बिकवाली, एयरटेल का मुनाफा सिर्फ 2.3% बढ़ा, सीमेंस का मुनाफा 70.2% बढ़ा
2 छोटी कंपनियों के IPO में बड़ा रिस्क, फ्रॉड के मामलों ने बढ़ाई चिंता
3 घर खर्चा: महंगाई भले ही 11 महीने के निचले स्तर पर हो, लेकिन घर के खर्चे अब भी ज्यादा
4 Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री मोदी भी हैं करोड़पति, जानें कितनी है संपत्ति?