इकरा (ICRA) ने देश का आर्थिक वृद्धि दर अनुमान घटाकर 7.5 प्रतिशत किया

नोटबंदी के आर्थिक गतिविधियों पर फौरी असर के बीच क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इकरा (ICRA) ने 2016-17 में जीडीपी वृद्धि दर संबंधी अपने अनुमान को 0.40 प्रतिशत घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

नोटबंदी के आर्थिक गतिविधियों पर फौरी असर के बीच क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इकरा (ICRA) ने 2016-17 में जीडीपी वृद्धि दर संबंधी अपने अनुमान को 0.40 प्रतिशत घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया है.

एजेंसी ने एक बयान में कहा है कि 2016-17 की दूसरी तिमाही में भारतीय सकल मूल्य वर्धन श्रजीवीए) की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहेगी. इसमें कहा गया है कि नोटबंदी के आर्थिक गतिविधियों पर फौरी असर को ध्यान में रखते हुए उसने जीडीपी व जीवीए वृद्धि संबंधी अपने अनुमान में 0.40 प्रतिशत कमी कर क्रमश: 7.5 प्रतिशत और 7.3 प्रतिशत किया है.

लेखक Bhasha